फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amazing drama... fear of leopard... selfie with goat

Amroha News: गजब का नाटक... तेंदुए का खौफ...बकरी संग सेल्फी

Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Amazing drama... fear of leopard... selfie with goat
अमरोहा। नौगावां के गांव देहरा में पिछले कई दिनों से नजर आने वाले तेंदुए के कारण लोग खेतों पर भी अकेला नहीं जा रहे हैं। पुलिस भी सूचना पर कई दफा पहुंच चुकी है। वन विभाग की टीम ने भी उस स्थान पर पिंजरा लगा दिया जहां तेंदुए को बार बार देखा गया है। लेकिन वन विभाग कितना गंभीर है अब यह भी जान लीजिए। शनिवार को पिंजरे में एक ग्रामीण की बकरी को बांधा। वन विभाग की टीम ने उसके साथ सेल्फी भी ली। बाद में बकरी ग्रामीण को वापस भी कर दी। तर्क दिया जा रहा है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में रात को निकलता है लिहाजा बकरी रात में बांधी जाएगी। लेकिन अब सवाल यह है कि फिर फोटो क्यों खींचे गए। फोटो खींचकर किसको भेजे गए।
विज्ञापन

गांव देहरा निवासी सुमित गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनके परिजन छत पर थे। इसी दौरान एक तेंदुआ सड़क पार कर गांव निवासी हरिओम सिंह के गन्ने के खेत में घुस गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ ओझल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। तुरंत सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची और घटनास्थल पर जांच करने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव निवासी फुरकान से कुछ देर के लिए उसकी बकरी मंगवाई। वह बकरी लेकर आया तो वनकर्मियों ने बकरी पिंजरे में बांधकर फोटो खिंचवाई और बकरी वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर पड़ोस में रहने वाले फुरकान की बकरी मंगाई थी। पिंजरे में बकरी बांधकर वन विभाग के कर्मचारियों ने जीपीएस मैप कैमरे से फोटो खींची और बकरी वापस कर दी। रात में भी पिंजरे में बकरी नहीं बांधी गई है। -सुमित गुर्जर, भाजपा कार्यकर्ता

पिंजरा करीब चार बजे लगाया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बकरी अंधेरे में बांधी जाती है। इसलिए बकरी को वापस कर दिया गया था। रात में बकरी को दोबारा पिंजरे में बांध दिया होगा। -राजीव वर्मा, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed