फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   alret in amroha becoz of caa and nrc

जुमे को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
alret in amroha becoz of caa and nrc
अमरोहा। दिल्ली की हिंसा के बाद प्रशासनिक तंत्र सतर्क हो गया है। 28 फरवरी को जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने में जुट गया है। जिले को 15 सेक्टर में बांटा गया है। इन जगहों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। हर घटना पर पैनी नजर है। ग्राम प्रधान, सभासद और संभ्रांत लोगों से निरंतर संपर्क में है ताकि अमन की फिजा में दोबारा दाग न लग सके। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग की जा रही है। पाबंद लोगों के परिवार वालों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हिंसा के बाद प्रशासनिक तंत्र भाईचारा को बरकरार रखने के लिए कोशिशों में जुटा है। शहर से लेकर देहात का माहौल न खराब हो। इसके लिए असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है। मालूम हो कि 20 दिसंबर को शहर में हिंसक विरोध हुआ था। इसके लिए जिले को 15 सेक्टर में बांटा गया है। अमरोहा में छह, हसनपुर में पांच, धनौरा में तीन और नौगांवा सादात में एक सेक्टर में बांटा गया है। डीएम उमेश मिश्र ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को कानून व्यवस्था के पालन करने का निर्देश दिया है। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल ड्रेस में भी पुलिस के लोग निगरानी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को संवेदनशील जगहों का जायजा लिया गया। उन्होंने लेखपालों से गांव और इलाके का फीडबैक लिया। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तंत्र हर तरीके आजमा रहा है। एसडीएम सदर विवेक यादव ने गुरुवार को वार्ड सदस्यों के अलावा संभ्रांत लोगों से संपर्क किया। जोया इलाके में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कानून हाथ में लेने पर कार्रवाई को चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed