{"_id":"62ba0b9355f67051452b49b4","slug":"allegations-of-power-cut-power-station-cordon-uproar-jpnagar-news-mbd432816075","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती का आरोप, बिजलीघर घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती का आरोप, बिजलीघर घेरा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती का आरोप लगाकर डिडौली क्षेत्र के ग्रामीणों ने सिवोरा बिजली घर का घेराव कर लिया। जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आक्रोश देख कर बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। फसलें सूखने का हवाला दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे जेई का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। देर रात तक ग्रामीण बिजली घर पर जमे रहे।
सोमवार दोपहर बाद नीली खेड़ी, मुंढ़ा इम्मा, डिडौली, ढकिया चमन, कटाई मिलक, शेखुपुरा, जग्गा नगला, ढ़ेला नगला, ढ्योटी वाजिदपुर, सिवोरा, रसूलपुर, जोगीपुर, सिनोरा समेत करीब बीस गावों के ग्रामीण एकत्र होकर सिवोरा बिजली घर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर का घेराव कर लिया। जिससे बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों में खलबली मच गई। किसान बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली घर से जुड़े गांव को 24 घंटे में केवल दो से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। उसमें भी लो वोल्टेज की भारी समस्या बनी हुई है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए हैं। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। मनमर्जी बिजली कटौती की जा रही है। जबकि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है।
क्षेत्र के लोग बिजली नहीं मिलने के कारण परेशान है। फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। बिजलीघर पहुंचे जेई आनंदपाल का ग्रामीणों ने घेराव किया। इस दौरान जेई ने पीछे से बिजली की समस्या होने का हवाला दिया। देर रात तक ग्रामीण बिजली घर पर जमे रहे, उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष संदीप पंवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पोपाल सिंह ठाकुर, आदित्य, सौरभ चौधरी, अंकित, सतपाल सिंह, प्रजापति, जीवन पाल, सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, अंकित पंवार, भोपाल, समर पाल, फुरकान, जगत सिंह, कृपाल सिंह, दीपक शर्मा, सचिन कुमार, रचित कुमार, रविंद्र पवार, आशु चौहान, बंटी सैनी, लाखन सिंह, धर्मेंद्र सागर, राहुल चौहान, धर्मेंद्र सिंह, मलखान सिंह, विनोद पाल सिंह, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।