{"_id":"62b22e88fc6a3838dc2af6d0","slug":"all-the-facilities-to-the-victims-will-be-available-under-one-roof-jpnagar-news-mbd4322063176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही छत के नीचे मिलेंगी पीड़ित महिलाओं को तमाम सुविधाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही छत के नीचे मिलेंगी पीड़ित महिलाओं को तमाम सुविधाएं: डीएम
विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल सखी वन स्टाप सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी विनी?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर सोमवार से ही सेंटर सक्रिय हो जाना चाहिए। पूरा स्टाफ बैठकर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुने। उनका शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
मंगलवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ प्रत्येक कमरे में बनाए गए अलग-अलग डेस्कों को देेखा। जिसमें पुलिस फैशिलेशन रूम, काउंसिल रूम, एप्लीकेशन रूम, मेडिकल रूम, सेंटर मैनेजर, फिजियो सोशल काउंसिल रूम, केस वर्कर रूम समेत अन्य रूम बनाकर विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर (सखी) अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा वन स्टॉप सेंटर, उषा किरण केद्रों में उपलब्ध करायी जाएगी। एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। बताया कि पीड़ित महिला एवं बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि वन स्टॉप सेंटर में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला को दुष्कर्म, लैंगिक हिसा, घरेलू हिसा, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक, सती, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां आकर कानूनी मदद ले सकती है। कहा कि आज से ही सेंटर सक्रिय हो जाना चाहिए और स्टाफ बैठकर पीड़ित महिलाओं की जन समस्याएं सुने। उनका शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के उपरांत यूपी बोर्ड-2022 की परीक्षा इंटरमीडिएट में भारत माता इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि पाल पुत्री तेजपाल सिंह को जिले में पहला स्थान, हाईस्कूल परीक्षा में नूतन यादव को जिसने प्रदेश में पांचवें स्थान प्राप्त हासिल किया है, दोनों छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत बुके व मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार गुप्त, मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।