फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All the facilities to the victims will be available under one roof

एक ही छत के नीचे मिलेंगी पीड़ित महिलाओं को तमाम सुविधाएं: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
All the facilities to the victims will be available under one roof
अमरोहा जिला अस्पताल सखी वन स्टाप सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी विनी? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर सोमवार से ही सेंटर सक्रिय हो जाना चाहिए। पूरा स्टाफ बैठकर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुने। उनका शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ प्रत्येक कमरे में बनाए गए अलग-अलग डेस्कों को देेखा। जिसमें पुलिस फैशिलेशन रूम, काउंसिल रूम, एप्लीकेशन रूम, मेडिकल रूम, सेंटर मैनेजर, फिजियो सोशल काउंसिल रूम, केस वर्कर रूम समेत अन्य रूम बनाकर विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर (सखी) अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा वन स्टॉप सेंटर, उषा किरण केद्रों में उपलब्ध करायी जाएगी। एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। बताया कि पीड़ित महिला एवं बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि वन स्टॉप सेंटर में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला को दुष्कर्म, लैंगिक हिसा, घरेलू हिसा, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक, सती, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां आकर कानूनी मदद ले सकती है। कहा कि आज से ही सेंटर सक्रिय हो जाना चाहिए और स्टाफ बैठकर पीड़ित महिलाओं की जन समस्याएं सुने। उनका शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत यूपी बोर्ड-2022 की परीक्षा इंटरमीडिएट में भारत माता इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि पाल पुत्री तेजपाल सिंह को जिले में पहला स्थान, हाईस्कूल परीक्षा में नूतन यादव को जिसने प्रदेश में पांचवें स्थान प्राप्त हासिल किया है, दोनों छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत बुके व मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार गुप्त, मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed