फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   alert

अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनेंगे पुलिसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
alert
अमरोहा। कानपुर में घटना के बाद जनपद पुलिस हाईअलर्ट पर है। एसपी के निर्देश पर पुलिस चौकन्नी हो गई है। कानपुर से भागे आरोपियों की धरपकड़ लिए हाईवे स्टेट हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। रात दिन पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने गश्त-चेकिंग के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस रहने की हिदायत दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान अतिरिक्त पुलिस फोर्स और बुलेटप्रूफ जैकेट से पहनकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दुस्साहसिक वारदात में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जबकि चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। जबकि मुख्य आरोपी विकास दुबे सहित कई भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर ली है। कानपुर में हुई घटना का असर अमरोहा में दिखाई दिया। एसपी डॉ विपिन ताडा ने जिला में हाईअलर्ट जारी किया है। पुलिस ने हाईवे और स्टेट हाईवे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को गश्त, चेकिंग या दबिश के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट पहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की हिफाजत के साथ-साथ खुद की सुरक्षा में कतई कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed