फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   akshay murder case

धोखाधड़ी में जेल जाने पर रोडवेज बस सेवा से बर्खास्त हुआ था हत्यारोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
akshay murder case
अमरोहा। महिला दरोगा के इकलौते भाई के हत्यारोपी अरविंद वाल्मीकि को पांच साल पहले आगरा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा था। अरविंद रोडवेज बस चालक था। जेल जाने के बाद उसे परिवहन निगम ने बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह अमरोहा में आकर रहने लगा था। वह निजी वाहनों पर ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने हत्यारोपी किरायेदार की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन नाले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं उसकी पत्नी अभी फरार है।
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह ने अक्षय त्यागी हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासुदेव स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले पुलिस कर्मी स्वर्गीय भूदेव त्यागी की बेटी प्रतिमा त्यागी यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग हापुड़ नगर थाने में हैं। घर में उनकी मां निर्देश देवी और इकलौता भाई अक्षय त्यागी रहता था। पिछले तीन वर्षों से अरविंद वाल्मीकि अपनी पत्नी रेनू और बच्चों के साथ किराये पर उनके घर में रहता था। घर वालों का कहना है कि अरविंद ने आठ महीने का किराया भी नहीं दिया था। अक्षय त्यागी पर नई बुलेट मोटर साइकिल थी, जिसको अरविंद ने बिकवाकर रकम अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अक्षय त्यागी मकान का किराया और मोटर साइकिल बिक्री के रुपयों का तकाजा कर रहा था। इसलिए अरविंद वाल्मीकि ने अक्षय को नौगांवा सादात रोड स्थित टाइल्स शोरूम के पीछे ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद वाल्मीकि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर ही अक्षय त्यागी का शव और हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ था। उसकी निशानदेही पर मृतक अक्षय त्यागी का मोबाइल वासुदेव मंदिर के पास बने नाले से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक अरविंद आगरा में रोडवेज बस चालक था। वर्ष 2015 में आगरा पुलिस ने अरविंद को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उसे परिवहन निगम ने उसे बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले वर्ष 2009 में उसके खिलाफ अमरोहा नगर कोतवाली में मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। खुलासे के दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed