फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AK Rajput Club won thanks to unbeaten innings by Sharif and Varun.

Amroha News: शरीफ और वरुण की नाबाद पारी से एके राजपूत क्लब जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
AK Rajput Club won thanks to unbeaten innings by Sharif and Varun.
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एके राजपूत क्लब ने शानदार वापसी करते हुए रजन इलेवन को छह विकेट से हरा दिया। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शरीफ और वरुण कुमार की 86 रन की अविजित साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में नाबाद 46 रन बनाकर शरीफ जीत के नायक रहे।
विज्ञापन

यह मुकाबला मूल रूप से एके राजपूत क्लब और शमशाद क्लब के बीच होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से रजन इलेवन के साथ खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रजन इलेवन की शुरुआत खराब रही। उजैर अहमद चार रन बनाकर आउट हो गए। शानदार हुसैन ने 16, नदीम भाई ने 24, कप्तान रजन ने 11 और अकिब कैफ ने तीन चौकों की मदद से 42 रन की सर्वाधिक पारी खेली। पूरी टीम 23.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

एके राजपूत क्लब की ओर से शरीफ ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। वरुण कुमार, परवेज पाशा और कप्तान एके राजपूत ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके राजपूत क्लब की शुरुआत भी बेहद खराब रही। राहुल गुप्ता (3) और भारत सिंह (10) जल्दी आउट हो गए, जबकि नजम अली सात रन बनाकर चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। 29 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में थी।

इसके बाद शरीफ और वरुण कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। शरीफ ने 29 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए, जबकि वरुण कुमार ने 29 गेंदों में पांच चौकों के साथ नाबाद 40 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 86 रन की अविजित साझेदारी हुई, जिसके दम पर एके राजपूत क्लब ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 115 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।
गेंदबाजी में तीन विकेट और बल्लेबाजी में नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेलने वाले शरीफ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed