फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ahoi ashtami

माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु को रखा निर्जला व्रत, की पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
ahoi ashtami
अमरोहा में अहोई अष्टमी पर पूजा के दौरान बेटे को तिलक करती महिला। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। संतान की रक्षा, सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। घरों में दरबार सजाकर विधि-विधान से अहोई माता की पूजा की। बच्चों को तिलक कर अहोई माता का आशीर्वाद दिलाया।
विज्ञापन

रविवार को जिलेभर में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया। अहोई अष्टमी पर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। माताओं ने निर्जल व्रत रहकर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर पुत्रों की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने सुबह उठ कर स्नान, ध्यान करके पुत्र के दीर्घायु के लिए संकल्प लेकर पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। अंत में काला तिल और लाल गंजी का प्रसाद ग्रहण कर श्रीगणेश की वंदना स्तुति करने के पश्चात दान देकर व्रत का समापन किया। अहोई व्रत के चलते बाजारों में चहल पहल देखी गई। महिलाओं ने संतानों की दीर्घायु के लिए कथा भी सुनी। अपनी संतान की लंबी उम्र सुखमय जीवन के लिए कामना की। सायंकाल को पूजा करने के पश्चात महिलाओं ने सास-ससुर के पैर छूकर उन्हें पोशाक और शृंगार का सामान श्रद्धा पूर्वक रुपये देकर आशीर्वाद लिया। रात को तारे देखकर अपना व्रत को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed