फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aganwari center should be smart

बच्चों के बैठने को कुर्सी-मेज और खेलने के लिए प्लास्टिक के घोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
aganwari center should be smart
अमरोहा। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी और मेज की खेप आ गई है। इसके अलावा प्लास्टिक के घोड़े भी हैं। ताकि बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में ठहराव हो सके। खास बात यह है कि प्लास्टिक की सामग्री पर आईसीडीएस अंकित है। ताकि पहचान में आसानी रहे। फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद हैं। सुदृढ़ीकरण और फर्नीचर के लिए कुल 28 लाख रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

बाल विकास और पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत सुदृढ़ीकरण और फर्नीचर की आपूर्ति की गई है। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का मन लग सके। प्रत्येक केंद्र में 10 हजार रुपये की लागत से कुर्सी, मेज, टेबल और घोड़े की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से कुल 28 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। पहले चरण में 272 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया गया है। इसमें एक सेंटर टेबल, कुर्सी बड़ी दो पीस, स्टूल तीन, छोटी कुर्सी 15 पीस, छोटे टेबल तीन और एक प्लास्टिक का घोड़ा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed