{"_id":"6016ff5f8ebc3e2c4d2e56a2","slug":"again-postmartam-of-body-of-women-jpnagar-news-mbd378001078","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव कब्र से निकालकर दोबारा कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव कब्र से निकालकर दोबारा कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मौत के 32 दिन बाद पुलिस ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र खुदवाकर विवाहिता के शव को बाहर निकलवाया। विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बहजोई में पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता की मौत हार्ट अटैक से सामने आई थी। मायके पक्ष के लोगों ने संभल के डॉक्टरों पर पोस्टमार्टम गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
यह मामला देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय गांव का है। यहां पर किसान मुशाहिद अली का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी नाजुक जहां की शादी 10 दिसंबर 2020 को संभल जनपद के सिरसी महमदपुर निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के बाद 31 दिसंबर को नाजुक जहां की ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता मुशाहिद अली ने पति फिरोज सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को मायके लाकर सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया गया था। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बहजोई में हुए पोस्टमार्टम में नाजुक जहां की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। मायके वालों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर ससुराल वालों की मिलीभगत का आरोप लगाया था। पिता मुशाहिद अली ने डीएम उमेश मिश्र को पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर रविवार को सीओ विजय कुमार राना, एसओ देहात सुरेश गौतम और एसएसआई संत कुमार शर्मा गांव पहुंचे। यहां कब्र खुदवा कर शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।