{"_id":"5bc3a091bdec2265a1060f1d","slug":"again-detected-dengue-patient-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के शहर में फिर मिला डेंगू आशंकित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के शहर में फिर मिला डेंगू आशंकित मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में फिर से एक डेंगू आशंकित मरीज मिलने से सेहत महकमे में हड़कंप मचा है। डेंगू के लिए की जाने वाली एनएस-वन जांच पॉजिटिव आई है। मरीज में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट को सैंपल मेरठ भेेेजा गया है। शहर में पिछले एक माह में अब तक तीन डेंगू आशंकित मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल पर अब तक चार डेंगू आशंकित मरीजों का एनएस-वन टेस्ट किया जा चुका है। जिनमें तीन शहर के जबकि एक मरीज जोया का है। मरीजों की एलाइजा जांच के बाद तीन में डेंगू की जांच निगेटिव आई, तब जाकर विभाग ने राहत की सांस ली। शनिवार को शहर के मोहल्ला लकड़ा में फिर से एक डेंगू आशंकित मरीज की एनएस-वन जांच की गई। जांच पॉजिटिव आने के बाद सैंपल को एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल के डॉ. प्रांजल मिश्रा ने बताया कि मरीज की एनएस-वन जांच पॉजिटिव आई है। डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा है। तब तक मरीज का इलाज किया जा रहा है।