फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the killing of the leopard, the authorities woke up and cages were installed

Amroha News: तेंदुए की हत्या के बाद जागे जिम्मेदार, लगाए गए पिंजरे

Tue, 10 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
After the killing of the leopard, the authorities woke up and cages were installed
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कुतुबपुर हमीदपुर गांव में किसानों पर हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों के तेंदुए की पीटकर हत्या करने के बाद आखिरकार वन विभाग के जिम्मेदारों की नींद टूट गई है। रविवार को फिर गांव में तेंदुआ और दो शावकों को देखे जाने के बाद सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग दो पिंजरे लगाए हैं। निगरानी के लिए कर्मचारियों की दो टीमें गठित की गई है। कर्मचारियों की यह टीमें 24 घंटे निगरानी करेंगी। एक टीम दिन और दूसरी टीम रात में ड्यूटी करेगी।

कुतुबपुर हमीदपुर गांव में शनिवार सुबह खेत पर काम करते समय टमाटर के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान कोविन पर हमला कर दिया था। किसान को बचाने आए पांच अन्य लोग भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए थे। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला था। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा की तहरीर पर ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राजेश कुमार और गांव के ही राजू सैनी व धर्मवीर को नामजद करते हुए अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही रत्नेश और धनसिंह खेत में टमाटर तोड़ रहे थे। तभी, उन्होंने दो शावक और एक तेंदुए को घूमते देखा था। शावक व तेंदुआ देखकर रत्नेश और धनसिंह ने घरों की ओर भागकर जान बचाई थी। इसके बाद से ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ग्रामीणों ने पिंजरा न लगाने का लगाया था आरोप : ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तेंदुआ व दो शावकों को देखे जाने के बाद वन विभाग को सूचित करने के बाद भी पिंजरा नहीं लगाया और न ही ग्रामीणों की सुरक्षा का कोई और इंतजाम किया है। वन विभाग की टीम गांव पहुंची लेकिन, पूछताछ करके ऐसे ही लौट गई। इस मामले में डिप्टी रेंज राजीव वर्मा ने पल्ला झाड़ते हुए दोबारा तेंदुए दिखाई देने की बात से इन्कार किया था। लेकिन, सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने कुतुबपुर हमीदपुर के रहने वाले रवि कुमार और राम सिंह के खेत में अलग-अलग दो पिंजरे लगाए हैं। जिससे जंगल में घूम रहे तेंदुए और शावकों को पकड़ा जा सके।

- कुतुबपुर हमीदपुर गांव के जंगल में दो पिंजरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने एक तेंदुआ और दो शावकों को देखे जाने की बात कही है। फिलहाल जंगल में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों से अपील है कि अगर कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो वन विभाग के अधिकारियों को बताएं। ग्रामीण तेंदुए पर हमला न करें। - एसपी सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article