फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After postmortem, the body of Uzma Kausar was kept at the mortuary for 36 hours waiting for the relatives

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के इंतजार में 36 घंटे तक मोर्चरी पर रखा रहा उजमा कौसर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
After postmortem, the body of Uzma Kausar was kept at the mortuary for 36 hours waiting for the relatives
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के इंतजार में 36 घंटे तक मोर्चरी पर रखा रहा उजमा कौसर का शव
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। फेसबुक मित्र के हाथों कत्ल हुई हैदराबाद की उजमा का शव पोस्टमार्टम होने के बाद 36 घंटे तक मोर्चरी पर रखा रहा। दोपहर परिजनों की पुलिस से बात हुई। उन्होंने अमरोहा से पांच सौ किमी दूर बताया। शव लेने के लिए एंबुलेंस लेकर आ रहे हैं। पुलिस से हुई बात के आधार पर परिजन देर रात तक पहुंच सकते हैं।
हैदराबाद के निजामाबाद निवासी उजमा कौसर को उसके फेसबुक मित्र अमरोहा के चिल्ला मोहल्ला निवासी शहजाद ने मंगलवार की रात सिर में ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उजमा कौसर फेसबुक मित्र शहजाद के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। छह नवंबर को घर से चली उजमा कौसर आठ नवंबर को गजरौला आ गई थी। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया। मगर परिजन नहीं आने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्रीजर में रखवा दिया गया। इधर देर शाम को पुलिस ने हत्यारोपी शहजाद को गिरफ्तार कर उसकी हत्या का खुलासा किया। उधर हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन एंबुलेंस लेकर उजमा कौसर का शव लेने के लिए अमरोहा रवाना हो गए। मगर दूरी बहुत अधिक होने के कारण मृतका के परिजन शनिवार देर तक भी नहीं पहुंचे। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने परिजनों से दोपहर एक बजे बात की थी। जिस पर उन्होंने बताया कि वह अमरोहा से पांच सौ किमी दूर हैं। एंबुलेंस से आ रहे हैं। रास्ते में किसी तरह का अवरोध नहीं मिला तो वह 12 बजे तक अमरोहा पहुंच सकते हैं। तब तक शव को रखे करीब 36 घंटे हो जाएंगे। ऐसा मामला पहली बार सामने आया है कि जब पोस्टमार्टम हो जाने के बाद किसी का शव परिजनों के इंतजार में मोर्चरी पर रखा गया हो। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पांच सौ किमी दूर बता रहे हैं। वह आधी रात तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी पर नहीं रखा गया कभी कोई शव
मोर्चरी के कर्मचारी मुंगेश लाल ने बताया कि आमतौर पर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन अपने साथ ले जाते हैं। अज्ञात शव 72 घंटे तक रखा रहता है, लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करा दिया जाता है। उजमा कौसर का शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे पोस्टमार्टम करा दिया गया था, लेकिन परिजनों के आने के इंतजार में शव मोर्चरी के फ्रीजर में रखा है। वह आधी रात के बाद मोर्चरी पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed