{"_id":"62780a2c01b1b075aa300d7b","slug":"after-doing-hello-the-bike-rider-pulled-the-woman-s-coil-gajraula-news-mbd4273464186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमस्ते कर बाइक सवार ने महिला का कुंडल खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमस्ते कर बाइक सवार ने महिला का कुंडल खींचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस के घर में जा रही महिला को नमस्ते कर बाइक सवार बदमाश कुंडल खींच ले गया। महिला के शोर मचाने पर दौड़े मोहल्लेवालों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक आकाश कुमार एक औद्योगिक इकाई में सहायक प्रबंधक हैं। वह अवंतिका नगर के भोले नाथ मंदिर वाली गली में किराए पर रहते हैं। रविवार की सुबह उनकी 55 वर्षीय माता मिथलेश देवी पड़ोस में अपनी बेटी के घर गई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वहां से लौट रही थीं। घर के बराबर वाली गली में बाइक सवार एक युवक ने उनको नमस्ते की और कुशलता पूछकर पीछा करता रहा और बाद में झपट्टा मारकर सोने का कुंडल खींचकर भाग गया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पीछा किया, लेकिन वह गलियों में ओझल हो जाने पर पकड़ा नहीं जा सका। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह कुंडल छीनने की घटना सामने आई। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी हेलमेट पहने हुए था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।