फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates should make their historical dignity and respect: Prashant

अधिवक्ता अपनी ऐतिहासिक गरिमा व सम्मान बनाएं: प्रशांत सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates should make their historical dignity and respect: Prashant
बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि अधिवक्ताओं ने देश ही नहीं अपितु विश्व के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपनी ऐतहासिक गरिमा व सम्मान बनाए रखने का आवाहन किया।
विज्ञापन

अमरोहा पहुंचने पर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष तथा मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज सदैव निस्वार्थ भाव से समाज में क्रांति लाने का काम करता है। अधिवक्ता दबे, कुचले, पिछड़े, पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करता है। आजादी की लड़ाई में लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, गोविंद बल्लभ पंत, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे अनेक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिवक्ता ही थे। देश में क्रांति एवं सुधार की नींव अधिवक्ताओं ने संघर्ष से लिखी है। देश की आजादी में और आजादी के बाद सदैव अधिवक्ताओं ने बलिदान दिया। उन्होंने बार कौंसिल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। स्वागत करने वालो में अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, महासचिव पंकज कुमार, आलोक सिंह, संजय शर्मा, पुलकित शर्मा, शहजाद परवेज, ज्ञान प्रकाश शर्मा, नेम सिंह, देवी सरन वर्मा, आदिल आसिफ, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर सभागार में पूर्व अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह अटल कहा कि किसी भी क्षेत्र में अधिवक्ताओं के योगदान के बिना कोई बदलाव संभव नहीं है। केवल अधिवक्ता में ही सत्य के साथ खड़े रहने एवं संघर्ष करने की ताकत होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं से पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करने का आवाहन किया। बार महासचिव सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट ने नवीन तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को पक्के चैम्बर निर्माण, बार भवन, पुस्तकालय भवन तथा शौचालय के लिए अतिरिक्त बजट जारी कराने की मांग की। जिसे उन्होंने जल्द ही उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। प्रशांत कुमार अटल ने अधिवक्ताओं को स्वलिखित पुस्तक राजस्व संहिता नि:शुल्क वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की। इस दौरान मुख्य रूप से एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवचरन सिंह, ऋषिपाल सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, श्योराज सिंह राणा, नरेश पाल सिंह, बृजेश कुमार गुप्ता, फतेह सिंह, मुजाहिद चौधरी, आकाश चौधरी, धनौरा तहसील बार के महासचिव विवेक चौधरी, उपाध्यक्ष भीष्म सिंह आर्य, संजीव शर्मा, अनुज त्रिवेदी, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed