फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   advocate demonstarion

आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
advocate demonstarion
अमरोहा। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुए संघर्ष के बाद अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर मुकदमा चलाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिकारियों के साथ मारपीट के बाद सोमवार को कचहरी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करने से मना करने लगे। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष महाराज सिंह नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां दिल्ली उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्र को सौंपा। सचिव आलोक कुमार ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने तीस हजारी कोर्ट के निहत्थे वकीलों पर हमला किया और गोलियां बरसाईं हैं। उन्हें सरकार शीघ्र बर्खास्त करे। वकीलों को सुरक्षा प्रदान कराई जाए। कहा कि हम बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करेंगे। इसका खामियाजा कुछ भी भुगतना पड़े इसके लिए देशभर के अधिवक्ता तैयार हैं। इस दौरान बीपी माथुर, तेजपाल सिंह, सलीम खान, इस्लाम आलमी, खुसरो नदीम, मनु शर्मा, आदिश सैफी, कपिल कुमार चिकारा, इफ्तेखार सैफी, प्रदीप गिल, पंकज कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप चौधरी, अमित कुमार जैन, विवेक नारायण शर्मा, राहुल महेश्वरी आदि रहे। वहीं जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान मसरूर अली सीद्दीकी, इंद्रपाल गोले, राकेश त्यागी, मोहम्मद शान, जुनैद खान, कामिर हसन, मजाहिर पाशा, अजीम अहमद रहे। उधर अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील में दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष मंसूर अहमद, रमेश चंद गोयल, महफूज अली, हवीब अहमद, शमीम अहमद, सर्वेश सक्सैना, प्रमोद भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed