फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adverse circumstances cultivate leadership qualities: Sudhanshu Ji Maharaj

विपरीत परिस्थितियां विकसित करती हैं नेतृत्व के गुण : सुधांशु जी महाराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Adverse circumstances cultivate leadership qualities: Sudhanshu Ji Maharaj
रजबपुर(अमरोहा)। प्रसिद्ध कथावाचक संत आचार्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन पूर्ण विद्यार्जन और सर्वांगीण विकास का समय है। इस दौरान छात्राओं को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी दक्षता हासिल करनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए, क्योंकि यही परिस्थितियां व्यक्ति में नेतृत्व के गुण विकसित करती हैं। वह सोमवार को गुरुकुल परिसर में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आचार्य सुधांशु जी महाराज ने गुरुकुल परिसर में यज्ञ में शामिल हुए। नवरात्र के आरंभ पर उन्होंने बालिकाओं को मां शैलपुत्री का स्वरूप मानकर पुष्पवर्षा की। इसके बाद गुरुकुल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण संप्रेषण की सराहना की। महाराज ने गुरुकुल के वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की विशेषता ईंट-पत्थरों से बनी इमारत नहीं, बल्कि यहां का आभामंडल है, जो तपस्या और भावनाओं से निर्मित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. सुमेधा को ऋषिका के समान बताते हुए शिक्षा और समाज के लिए उनके गरिमामय योगदान को नमन किया। उन्होंने छात्राओं को निष्क्रिय मनोरंजन के बजाय सक्रिय मनोरंजन अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि विद्यार्थियों का मनोरंजन भी ऐसा होना चाहिए, जिससे उनके ज्ञान और जानकारी में वृद्धि हो। छात्राओं को नई विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने तथा आत्मानुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। इससे पहले प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने सभा के आरंभ में गुरुकुल का परिचय कराया। उन्होंने छात्राओं के लिए दिए गए जीवनोपयोगी संदेशों की सराहना की और आचार्य सुधांशु जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed