फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adolescents will be vaccinated by setting up camps in schools from tomorrow

कल से स्कूलों में कैंप लगाकर किशोरों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Adolescents will be vaccinated by setting up camps in schools from tomorrow
अमरोहा। कल से जनपद के किशोरों को अभियान चलाकर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। शासन से 1.29 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें करीब 75 हजार किशोर इंटर कालेजों में पढ़ने वाले हैं। पहले दिन 124 किशोरों टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक करा लिया। जबकि बिना स्लॉट बुक कराए भी किशोर टीका लगवा सकेंगे। सोमवार को अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में कैंप लगाकर टीका लगाएंगी। हालांकि कई स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों किशोरों के अभिभावकों से बात करके ही स्कूल में कैंप लगवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। पिछले दस दिन में जिले में कोरोना के दस मरीज मिल चुके हैं। तीसरी लहर की आशंका को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना बचाव का टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अमरोहा जिले में 129066 किशोरों को टीका लगवाया जाना है। टीका लगने के बाद आधा घंटे तक किशोर को ऑब्जर्वेशन रूम में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे विभाग ने स्लॉट बुक कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। दिनभर में 124 किशोरों ने ऑनलाइन स्लॉट बुक किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि बिना स्लॉट बुक कराए भी किशोर टीका लगवा सकेंगे। जिले में यूपी बोर्ड के 325 और सीबीएसई बोर्ड के 37 कालेज हैं। स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों बात की गई है। जिन स्कूलों ने अनुमति दी है, वहां कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई स्कूल प्रबंधन ने किशोरों के अभिभावकों से अनुमति लेकर ही किशोरों को टीका लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन

बिना स्टॉल बुल कराए भी किशोर लगवा सकेंगे टीका
अमरोहा। जिले में तीन जनवरी से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के महाअभियान में 15 से 18 साल की आयु वाले किशोर बिना स्लॉट बुक कराए भी टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है, पहले चरण में अस्पतालों पर बने बूथों पर ही टीके लगेंगे, इसके बाद स्कूलों में भी कैंप लगाए जाएंगे। सुविधा के तौर पर कोविन एप से भी पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed