फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   adminstration alert for black day

शौर्य और काला दिवस को लेकर प्रशासनिक तंत्र अलर्ट, 144 लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
adminstration alert for black day
अमरोहा। शौर्य और काला दिवस को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इस महीने में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस, क्रिसमस डे का आयोजन है। त्योहारों पर कानून व्यवस्था की दिक्कत नहीं आए। इसके लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। खाद्य या आवश्यक वस्तुओं का भंडारण नहीं करेगा। अधिक कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि छह दिसंबर केे शौर्य और काला दिवस मनाए जाने के कारण प्रशासन तैयार है। इसके चलते संवेदनशीलता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान धार्मिक और राजनैतिक संगठन कार्यक्रम कर सकते हैं। ऐसे में असमाजिक तत्व कानून व्यवस्था के लिए खतरे बढ़ा सकते हैं। जिसका निवारण तत्काल किया जाना जरूरी है। ऐसे में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी जगह पांच या उससे अधिक व्यक्ति बगैर अनुमति के नहीं एकत्र होंगे। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लागू नहीं रहेगा। घर की छत या उसके अंदर अथवा सड़क अथवा सड़क के किनारे या गली में या किसी भी स्थान पर ईंट पत्थर या ईंट के टुकड़े को नहीं रखना है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज को प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस या एसडीएम को बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed