{"_id":"66fc904adad78825810fe964","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-plotting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126753-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
अमरोहा।
तहसील प्रशासन ने शहर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई को देखकर प्लॉटिंग करने वाले माफिया भाग निकले। अब तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों से सांठगांठ करने में लगे हैं। कुछ दलाल भी सक्रिय हो गए हैं।
अमरोहा तहसील क्षेत्र में बाईपास, कांठ रोड और अफगानान समेत कई जगहों पर बिना नक्शा स्वीकृत कराएं अवैध प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि मोहल्ला अफगानान में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर ही अवैध प्लाटिंग कर डाली। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम निधि गुप्ता ने तहसील अधिकारियों को फटकार लगाई और एसडीएम सदर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। बाद में विनियमित क्षेत्र के जेई भानु प्रताप ने कब्रिस्तान कि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करते पाया।
इस दौरान निर्माण कार्य भी चल रहा था। जिसके बाद जेई ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। जेई विनियमित क्षेत्र भानु प्रताप ने बताया कि अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई की गईं है। इसमें किसी मसूद नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। किसी भी कीमत पर अवैध प्लॉटिंग करने नहीं दी जाएगी। लोगों से अपील की है कि नक्शा स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें।