फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Administration will keep a close watch on 47 vulnerable and 407 critical booths

47 वल्नरेबल और 407 क्रिटिकल बूथों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Administration will keep a close watch on 47 vulnerable and 407 critical booths
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों पर चली आ रही कसरत पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिलेभर में 238 मतदान केंद्र और 401 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों और बूथों पर प्रशासन और आयोग की पैनी नजर रहेगी। वहीं 31केंद्र और 47 बूथों को वल्नरेबल की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 411 मतदान केंद्र और 801 बूथों को वेब कॉस्टिंग के लिए चिन्हित किया गया है। प्रशासनिक अमला विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभाक्षेत्रों में वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। मतदान को प्रभावित करने वाले कारकों की पहचान कर ली गई है। यह लोग फिलहाल पूरी तरह थानाक्षेत्र की पुलिस की निगरानी में हैं। इसके अलावा वल्नरेबल मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चुनौती बन गई है। इसका आशय यह हुआ की चुनाव की दृष्टि से यह चिह्नित बूथ अत्यधिक नाजुक हैं। इन पर सुुरक्षा की दृष्टि से अधिक मैनपावर की जरूरत पड़ेगी। जिले में सर्वाधिक 15 वल्नरेबल मतदान केंद्र नौगांवा सादात और 27 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अलावा सबसे कम हसनपुर में दो मतदेय स्थल और चार मतदेय स्थल हैं। जबकि क्रिटिकल मतदान केंद्रों में अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में 83 मतदान केंद्र शामिल हैं। जबकि सबसे कम नौगांवा सादात में 36 हैं। इसके अलावा मतदेय स्थलों में सर्वाधिक 135 हसनपुर और नौगांवा सादात में सबसे कम 70 मतदेय स्थल हैं। साथ ही 411 मतदान केंद्र और 801 बूथों को वेब कॉस्टिंग के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed