{"_id":"6259c4f686b9ca1b1f69064b","slug":"administration-s-bulldozer-against-illegal-occupation-of-panawari-pond-jpnagar-news-mbd4248757158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवाड़ी तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनवाड़ी तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जनपद में भू माफिया को चिह्नित करने के साथ उनके अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर भी चलने लगा है। शुक्रवार को पनवाड़ी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। कब्जा की गई तालाब की जमीन की खुदाई शुरू करा दी गई। लेआउट पास कराए बिना बनाई गई इमारत को तोड़ने के लिए दो दिन की मोहलत दी। जबकि बिल्डिंग मिटीरियल का सामान ट्रैक्टर ट्राली में भरकर फिंकवा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों और भू माफिया में अफरातफरी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। इसके मद्देनजर डीएम बीके त्रिपाठी ने चारों तहसील के एसडीएम और तहसीलदारों को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश जारी किया। बिना लेआउट प्लाटिंग और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम शुक्रवार दोपहर एसडीएम सदर विजय शंकर मिश्र राजस्व कर्मियों और पुलिस फोर्स के साथ पनवाड़ी तालाब पर पहुंचे। इससे कब्ज धारकों और भूमाफिया में सनसनी मच गई। एसडीएम ने बिल्डिंग मिटीरियल की आड़ में कब्जा की गई तालाब की जमीन से रेता, बजरी और बजरपुट हटवाना शुरू किया। प्रशासनिक कार्रवाई से बौखलाए कब्जा धारक वकीलों के साथ अभिलेख लेकर मौके पर आ धमके। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी और कब्जा धारकों में बहस हुई। लेकिन, प्रशासन का बुलडोजर अपनी कार्रवाई करता रहा। इसके अलावा यहां रखे पूर्व विधायक के भाई का खोखे भी हटवा दिया गया। साथ ही तालाब की जमीन की खुदाई शुरू करा दी गई। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि तालाब की जमीन पर ले आउट पास कराए बिना खड़ी की गई इमारत को ध्वस्तीकरण से पहले सामान हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। दो दिन बाद जमीन पर खड़े किए गए मकान, दुकान और अस्थायी कब्जे को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
तहसीलदार ने 30 बीघा अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त
अमरोहा। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने अभियान चलाकर 30 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। जिससे भूमाफिया में हड़कंप मच गया। अवैध प्लॉटिंग कराने वाले मौके से फरार हो गए। शुक्रवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर तहसीलदार ने बंबूगढ़ से मीरा सराय रोड पर चार स्थानों पर हो रही करीब 30 बीधा अवैध प्लाटिंग को तुड़वाया। डीएम ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्षम प्राधिकारी (जिला परिषद) से नक्शा पास कराए बिना जो भी अवैध कालोनियां काटी या बसाई जा रही हैं, उनको चिह्नित कर अभियान के तहत एक सप्ताह के भीतर खाली कराया जाएगा। संवाद