{"_id":"60f474a68ebc3e6d84612193","slug":"accused-of-vedio-wiral-arrested-jpnagar-news-mbd39619242","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सदर विधायक महबूब अली के घर के बाहर तमंचे के साथ वीडियो वायरल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
जिले में दस जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद जीते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया था। इसके बाद पंद्रह जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक तमंचे को लोड कर फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि उसने फायर नहीं किया था। वीडियो में युवक बंदूक का जिक्र भी कर रहा था। करीब 1 मिनट पांच सेकेंड का यह वीडियो एक माननीय के घर के बाहर का बताया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि आरोपी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जाजरू गांव निवासी गोलू है। उसके हाथ में तमंचा वाला वीडियो सदर विधायक महबूब अली के घर के बाहर का है। इस मामले में पुलिस शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली थी। रविवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तमंचे के साथ वीडियो वायरल प्रकरण में आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।