फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of beating the village head for opposing abusing

दबंगों ने ग्राम प्रधान को बुलाकर लाठी डंडों से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating the village head for opposing abusing
अमरोहा। ग्राम प्रधान ने गांव के दबंगों पर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। ग्रामप्रधान के आरोप के मुताबिक पंचायत भवन निर्माण में बाधा बन रहे आरोपियों ने प्रधान को निर्माणाधीन पंचायत भवन के पास बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली निवासी दिनेश पुत्र धर्मवीर सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनके द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग पंचायत भवन निर्माण में बाधा बन रहे हैं। रविवार की शाम दबंगों ने ग्राम प्रधान को बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आए गांव के लोगों ने किसी तरह प्रधान को दबंगों से बचाया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सोमवार की सुबह प्रधान अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed