फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused arrested for posting edited video of PM Modi

Amroha News: प्रधानमंत्री मोदी का एडिट वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for posting edited video of PM Modi
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

पशुओं की कुर्बानी के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इससे लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रहरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

रहरा थानाक्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर निवासी एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो एडिट करके उसमें पशुओं की कुर्बानी के संबंध में आवाज लगाकर वायरल कर दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। गांव चंदनपुर के ही रहने वाले अनमोल सिंह, प्रशांत कुमार, दीपांशू कुमार, जीतू सिंह, विवेक कुमार, कमल सिंह, मोहित कुमार, राजीव कुमार, सचिन कुमार आदि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि आरोपी चंदनपुर खादर गांव निवास मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed