फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused arrested for illegal recovery from ragged vehicles

डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for illegal recovery from ragged vehicles
नगर में टेंपों एवं डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी कमल पुत्र हाकम टेंपो चलाता है। कमल ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि हसनपुर से उझारी सैदनगली को जाने वाले मार्ग पर टेंपो का संचालन होता है। हसनपुर का रहने वाला एक व्यक्ति टेंपो चालकों से अवैध वसूली करता है।
विज्ञापन

सौ रुपये रोजना प्रत्येक टेंपो से वसूली की जाती है। यदि किसी दिन कोई टेंपो नहीं लेकर आता तो पचास रुपये का शुल्क लिया जाता है। इस मार्ग पर करीब सौ टेंपो व डग्गामार वाहन संचालित हैं। जिनसे रोजाना सौ रुपये प्रति वाहन की अवैध वसूली की जाती है। जो दस हजार रुपये प्रति दिन और एक माह में करीब तीन लाख होता है। अवैध वसूली का विरोध करने पर गाली गलौज की जाती है। सोमवार को अवैध वसूली का विरोध करने पर कमल के साथ मारपीट व गाली गलौज भी की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज लवनीश चौधरी ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी नबाव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, लोगों का कहना है कि हसनपुर गजरौला मार्ग व हसनपुर रहरा मार्ग पर चलने वाले टेंपो एवं डग्गामार वाहनों से भी अवैध वसूली की जा रही है लेकिन पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed