{"_id":"5d7414b58ebc3e93cb7642d2","slug":"accuesed-gone-jail-in-minor-murder-jpnagar-news-mbd3213556179","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के डर से राहुल को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के डर से राहुल को उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गजरौला में बच्चे का अपहरण कर निर्मम हत्या करने के बाद शव को छिपाने की कोशिश करने के दौरान पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। गाली देने पर उसने बच्चे का अपहरण कर लिया था। अपने दुकान में ले गया। धक्का देने से बच्चे का सिर दीवार से जा टकराया और खून बहने लगा। जिसे लेकर पड़ोसी से झगड़ा होने के डर से आरोपी ने बच्चे की पेचकस, हथौड़ी, कैंची और चाकू से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी थी।
शनिवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गजरौला केे मोहल्ला अतरपुरा निवासी करमवीर का सात वर्षीय बेटा राहुल गुरुवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। उन्होंने काफी तलाश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस संबंध में गजरौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया। शुक्रवार की सुबह धर्मवीर को सूचना मिली कि पड़ोस में रहने वाला विशाल अपने घर के सामने बनी टीनशेड में गड्ढा खोद रहा है। शक होने पर धर्मवीर मौके पर पहुंचा। जहां खून लगे सफेद बोरे को चेक किया तो उसमें लहुलूहान हालत में बच्चे का शव था। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी विशाल को बच्चे की हत्या कर शव छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के मुताबिक विशाल सनकी दीमाग का व्यक्ति है। स्वभाव के कारण मोहल्ले के कुछ बच्चे उसका मजाक बनाते हैं। राहुल गुरुवार को आरोपी की दुकान पर सामान लेने गया था। जहां उसकी मजाक बनाने लगा। आरोपी ने उसे डांटा तो बच्चे ने गाली दे दी। इसके बाद विशाल बच्चे को पकड़ कर अपनी दुकान के पिछले हिस्से में ले गया। जहां उसकी पिटाई की। जोर से धक्का दे दिया तो बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया। उसके सिर से खून बहने लगा। इसकी जानकारी राहुल के परिजनों को होने पर विशाल को झगड़ा होने का डर सताने लगा। इस डर में उसने राहुल की पेंचकस, कैंची, हथौडी और चाकू से वार कर हत्या कर दी। शव को एक सफेद बोरे में रखकर छिपा दिया। रात में परिजनों के सो जाने के बाद शव को लेकर अपने घर के सामने टीनशेड में ले गया। जहां शव को छिपाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। पड़ोसी को शक होने पर राहुल के चाचा धर्मवीर को सूचना दे दी। खबर मिलते ही परिजन और मोहल्ले के अन्य लोग टीनशेड में पहुंच गए। जहां बच्चे का शव एक बोरे में मिला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, पेंचकस, कैंची और हथौड़ी बरामद की गई।