{"_id":"65a58c318c2be2abd403a796","slug":"accountant-principal-and-teachers-will-learn-the-tricks-of-disaster-management-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-12241-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे लेखपाल, प्रधान और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे लेखपाल, प्रधान और शिक्षक
विज्ञापन
अमरोहा। आपदाओं से निबटने के लिए लेखपाल, प्रधानों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। जिससे कि जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की आपदा आने पर यह ग्रामीणों की मदद कर सकेंगे। इसके लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार (आज) से शुरू होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम लैंडमार्क इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी डिडौली में आयोजित किया जाएगा।
समय-समय पर आने वाली आपदाओं से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले के लेखपालों, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के अध्यापकों तथा ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिवों को आपदाओं से निबटने एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। मंगलवार को राजस्व विभाग के 219 कानूनगो एवं लेखपालों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बुधवार 17 जनवरी को 652 ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण होगा। बृहस्पतिवार 18 जनवरी को माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के चयनित 344 शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 19 एवं 20 जनवरी को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों के चयनित 1018 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह सभी लोगों एवं छात्र छात्राओं को जागरूक भी करेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।