फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   according to adhar fill up scholarship form

आधार और हाईस्कूल के अनुसार भरें स्कॉलरशिप के फॉर्म, वरना दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
according to adhar fill up scholarship form
अमरोहा। प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक के स्कॉलरशिप के फॉर्म भरने में सावधानी बरतने की जरूरत है। आधार और हाईस्कूल के अनुसार फॉर्म को ऑनलाइन भरें। वरना दिक्कत हो सकती है। दरअसल समाज कल्याण, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की वेबसाइट से फॉर्म भरे जा रहे हैं। दरअसल फॉर्म भरने के दौरान नाम के पहले कुमारी और अन्य सरनेम जोड़े जा रहे हैं, जिसे वेबसाइट स्वीकार नहीं कर रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पोर्टल पर 20,342 छात्रों का डाटा आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से लंबित है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स के तहत स्कॉलरशिप के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस बीच कई छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरने के दौरान त्रुटियां कर दी हैं जैसे छात्रों के नाम आधार और हाईस्कूल की मार्कशीट में अंतर हैं ऐसे में दोनों को एक समान बनवाना जरूरी है। ऐसा रिन्युअल के स्कॉलरशिप के फॉर्म में भी करना होगा क्योंकि हाईस्कूल और आधार में नाम में भिन्नता होने पर वेबसाइट फॉर्म को स्वीकार नहीं रहा है। इसके लिए छात्रों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय में संपर्क कर डाटा का सत्यापन करा लें। निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारियों से कहा कि जानकारी से शिक्षण संस्थानों को अवगत कराएं। ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके आधार का प्रमाणीकरण के लिए डाटा लंबित है। ऐसे छात्रों से प्रार्थना पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, हाईस्कूल मार्कशीट या सर्टिफिकेट को अपलोड कर दें ताकि छात्र-छात्राएं अपने स्कॉलरशिप के फॉर्म को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed