फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

मालगाड़ी से कटकर बीए के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
अमरोहा। रजबरपुर थानाक्षेत्र के गांव अटेरना स्थित रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बीए के छात्र की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छात्र मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या मान रही है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव उमरी जानिब निवासी संतरपाल सिंह पेशे से किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। दूसरे नंबर का बेटा रवि निजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रवि लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार की सुबह रवि घर से निकल गया और अटेरना गांव के पास रेलवे फाटक पर पहुंच गया। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने संबंधित जीआरपी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते परिजन मौके पर आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि छात्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उनके आत्महत्या कर ली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed