{"_id":"66e8242694ab67cebf0fb350","slug":"accident-in-barawafaat-procession-teen-fell-from-tractor-got-crushed-under-trolley-tyres-died-chaos-ensued-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात के जुलूस में हादसा: ट्रैक्टर से गिरा किशोर ट्रॉली के टायर नीचे दबा, तोड़ दिया दम.. मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात के जुलूस में हादसा: ट्रैक्टर से गिरा किशोर ट्रॉली के टायर नीचे दबा, तोड़ दिया दम.. मच गया कोहराम
Mon, 16 Sep 2024 06:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:14 PM IST
सार
गजराैला में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल किशोर के ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबने के कारण जान चली गई। माैत की जानकारी मिलने पर जुलूस को रोक दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
गजराैला में जान गंवाने वाला शाकिर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल किशोर की ट्रॉली के टायर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। अचानक ब्रेकर पर झटका लगने के कारण गिर गया। उसकी मौत के गम में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रोक दिया गया। किशोर के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के सुनपुरा कलां का है। नजदीकी गांव टोकरा पट्टी से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू किया गया। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल थे। कुछ बच्चे, किशोर और युवक ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार थे। उनके पीछे पैदल लोग नारे लगाते चल रहे थे। सुनपुरा कलां गांव निवासी साजिद उर्फ राजिद का बेटा शाकिर (13) ट्रैक्टर पर सवार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर बैठ गया। उसने पीछे की तरफ मडगार्ड पर दोनों पैर रख लिए। सुनपुरा कलां में सड़क पर बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली को झटका लगा। जिससे शाकिर नियंत्रित नहीं हो सका और ट्रैक्टर की सीट से गिर कर ट्रॉली के टायर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
उसे आनन फानन निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से जुलूस की खुशी गम में बदल गईं। जुलूस को बंद कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई बिना उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है किशोर की मौत की जानकारी मिली है।