{"_id":"5f00ce388ebc3ea15824f18f","slug":"accident-hasanpur-news-mbd3547484187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंधक-पोटाश पीसते समय विस्फोट, किशोर लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंधक-पोटाश पीसते समय विस्फोट, किशोर लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/रूखालू(अमरोहा)। मक्का के खेत की रखवाली के लिए गंधक-पोटाश का मिश्रण पीसने के दौरान विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर किशोर घायल गया। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। बताते हैं कि किशोर की एक आंख खराब हो चुकी है। इसके अलावा शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए हैं। हालत नाजुक बनी हुई है।
शनिवार की सुबह को गांव गुलामपुर में किसान नेत्रपाल का सोलह वर्षीय बेटा दीपक कुमार मक्का के खेत की रखवाली के लिए बाजार से गंधक और पोटाश खरीदकर लाया था। इसके बाद वह घर के एक कमरे में मसाला पीसने वाले लोहे के इमामदस्ता में गंधक और पोटाश को एक साथ मिलाकर पीसने लगा। इसी बीच विस्फोट हो गया। जिससे लोहे का इमामदस्ता छोटे-छोटे कई हिस्सों में बंट गया। उसकी चपेट में आकर दीपक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके चेहरे की एक साइड पर गहरा घाव हुआ है। जिसमें आंख को ज्यादा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। घायल को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हालात गंभीर बनी हुई है।
जानवर और परिंदों को भगाने के लिए करते हैं धमाका
हसनपुर। मक्का की फसल को जंगली जानवर और परिंदों से बचाने के लिए गंधक और पोटाश मिलाकर धमाका किया जाता है। मक्का की रखवाली के लिए धमाका करने का यह तरीका वर्षों से अपनाया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक मक्का की फसल को इन दिनों नीलगाय समेत कई जंगली जानवर और परिंदे नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे बचाव के लिए किसान गंधक-पोटाश का मिश्रण तैयार कर उसे लोहे की छड़ में भरकर खेतों में उसका धमाका छोड़ देते हैं। जिससे जानवर और परिंदे भयभीत होकर भाग जाते हैं। गांव गुलामपुर में दीपक धमाके के लिए गंधक पोटाश का मिश्रण तैयार कर रहा था। लेकिन तरीका गलत होने की वजह से विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
मिश्रण बनाने का क्या है सही तरीका
हसनपुर। फसलों को परिंदों और जंगली जानवर से बचाने के लिए धमाका करने के लिए गंधक और पोटाश का मिश्रण बनाया जाता है। जानकारों का कहना है कि गंधक और पोटाश को अलग-अलग करके पहले पीसना चाहिए। दोनों जब पाउडर की तरह हो जाएं तो ठंडा करने के बाद उनका मिश्रण करना चाहिए। मिश्रण को कपड़ा या अन्य किसी वस्तु में बंद करके सावधानी पूर्वक घर में एक अलग स्थान पर बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
-गंधक पोटाश का मिश्रण पीसने के दौरान हुए विस्फोट की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।----नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।