{"_id":"5f020edc8ebc3e43211c93cf","slug":"accident-gajraula-news-mbd3548446175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टैंकर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टैंकर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे स्थित बगद नदी के पुल पर वन-वे सड़क पर मुड़ रही बाइक को पीछे से पेट्रोल लेकर आ रहे टैंकर ने साइड मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला छिटककर नीचे आ गिरी और टैंकर के पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई। शव के चीथड़े बिखर गए। वहीं मौजूद हाईवे की जिप्सी को देख चालक टैंकर से कूदकर फरार हो गया जबकि हेल्पर को पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे के बाद काफी देर तक वहां से वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। पुलिस ने शव को वहां से हटाकर क्रेन से वाहन किनारे करवाया, इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। मृतका के पति की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रविवार की सुबह लगभग नौ बजे यह हादसा हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर में बगद नदी के पुल के पास हुआ। क्षतिग्रस्त होने के कारण यह पुल कई माह से बंद है और यहां वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की दिशा से आ रही बाइक ने जैसे ही वन-वे सड़क पर मुड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे पेट्रोल के टैंकर ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर आ गिरी और टैंकर के पिछले टायर उसके ऊपर से गुजर गए। बुरी तरह कुचले जाने से महिला के शव के चीथड़े बिखर गए। वहीं खड़ी हाईवे मोबाइल की जिप्सी को देख चालक कूदकर भाग निकला जबकि हेल्पर को पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक चला रहे रामरतन सिंह निवासी गांव असगरीपुर गोहावर थाना नूरपुर (बिजनौर) ने बताया कि वह फरीदाबाद में इलेक्ट्रीशियन है और अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ बाइक पर लौट रहा था। हेल्पर इमरान अली निवासी गांव नगला कोतवाली बिलारी ने बताया कि टैंकर रेवाड़ी से पेट्रोल लेकर रुद्रपुर जा रहा था। चालक इस्लाम खां फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
पति के कपड़ों पर लगा था सिंदूर, रो-रोकर हुआ बेहाल
गजरौला। यहां बगद नदी के पुल पर हुए हादसे में अपनी पत्नी गीता देवी को खोने वाले रामरतन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी की मांग का सिंदूर उसके कपड़ों पर लगा हुआ था। शव के चीथड़े देख वह गश खाकर नीचे गिर पड़ा। बताया कि दोनों बेटे हिमांशु और अंशुल फरीदाबाद में ही हैं। वह किसी जरूरी काम से गांव आ रहा था। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और वहां से गुजर रहे लोगों ने भी जब दुर्घटना स्थल का नजारा देखा तो कलेजा मुंह को आ गया। पुलिसकर्मियों ने शव के टुकड़ों को बटोरा। इस दौरान वहां आए कौए शव के चीथड़े नोंचने में लगे रहे।
विज्ञापन
साढ़े पांच माह से बंद पड़ा है बगद नदी का पुल
गजरौला। हाईवे पर स्थित बगद नदी का पुल बीती 25 जनवरी से बंद पड़ा है। इस पुल के पिलर में दरार आ जाने और सरियों के जंक लगकर खराब हो जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हाईवे प्राधिकरण ने पुल को बंद करा दिया था। यहां वन-वे ट्रैफिक होने के कारण कोहरे में आए दिन हादसे होने के बाद यहां रिफ्लेक्टर लाइट लगा दी गई थी। इसके बावजूद ट्रैफिक का अधिक दबाव होने के कारण यहां दिन में भी हादसे होते रहते हैं। हाईवे के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम तेजी से चल रही है। इसी कारण इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है।