फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,amroha

चार वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
accident,amroha
गजरौला। मां के साथ रिश्तेदारी में आए चार वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर लोगों ने उसे तालाब से निकाला और गजरौला सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव निवासी शाहबेज शहसऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी की मौसी गजरौला थाना क्षेत्र के लिसड़ी बुजुर्ग गांव में रहती हैं। मंगलवार को महिला अपने चार वर्षीय बेटे हसन के साथ लिसड़ी बुजुर्ग आईं थीं। जहां उसका चार वर्षीय बेटा खेलते हुए घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने कहा कि तालाब में देख लो कहीं गिर तो नहीं गया। इसके बाद तालाब में देखा गया। जहां पर वह मृत मिला। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए। जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed