फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,amroha

डग्गामार बस का टायर फटा, रिम का टुकड़ा लगने से बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident,amroha
गजरौला(अमरोहा)। डग्गामार बस का टायर फटने के कारण उसके रिम से निकला रिंग बाइक सवार युवक की गर्दन पर जा लगा। हेलमेट लगाए युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। रामपुर के शहजाद नगर निवासी युवक गुरुग्राम में कारपेंटर का काम करता था। वह मोहर्रम पर आया था। रविवार दोपहर दोस्तों संग काम पर लौटते समय गजरौला में हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर जनपद के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव भोट बक्कल निवासी 37 वर्षीय फारूख अली गुरुग्राम में दोस्त शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्ग नगला निवासी गुलफाम अली और मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव बमना निवासी इस्लाम नबी के साथ कारपेंटर का काम था। मोहर्रम पर तीनों दोस्त अपने घर आए थे। रविवार को वापस गुरुग्राम जा रहे थे। एक बाइक पर फारूख अली और गुलफाम सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर अकेला इस्लाम नबी। फारूख अली बाइक चला रहा था। सभी गजरौला में एमडीए कॉलोनी और भानपुर खालसा के बीच पहुंचे थे। फारूख अली ने आगे चल रही निजी बस से साइड लेकर निकालना चाहा।
विज्ञापन

इस बीच तेज झटके के साथ बस का टायर फट गया जिससे उसके पहिये का रिम का रिंग निकला और फारूख की गर्दन पर जा लगा। रिंग इतनी तेजी से लगा कि उसने हेलमेट को भी तोड़ दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। इस बीच बाइक फिसल जाने से पीछे बैठा गुलफाम अली भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुलफाम को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही फारूख के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। उसके साथियों ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मीटर तक बस लड़खड़ा कर दौड़ने से सवारियों में मच गई थी चीख पुकार
दिल्ली की दिशा में जा रही डग्गामार बस का अचानक टायर फट जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के लड़खड़ाने पर उसमें सवार करीब 15-20 यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। एक बार तो यह लग रहा था कि बस पलट सकती है। मगर यहां यह गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। मौका पाकर चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बस की सवारियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed