{"_id":"68b60f449c979551b905b32c","slug":"academic-session-begins-amid-vacant-seats-in-iti-institutes-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146813-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों के बीच शिक्षण सत्र की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों के बीच शिक्षण सत्र की शुरुआत
Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई के तहत तकनीकी शिक्षा में युवाओं का रूझान कम हो रहा है। यही वजह है कि पांच चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आईटीआई संस्थानों में 23 फीसदी सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं, रिक्त सीटों के बीच ही सोमवार से शिक्षण सत्र की शुरुआत भी हो गई है।
तकनीकी शिक्षा पाकर स्वरोजगार अथवा नौकरी के लिए आईटीआई एक बेहतर माध्यम माना जाता है। शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए आईटीआई से शिक्षा पाकर युवा बेहतर रोजगार पा सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन के सापेक्ष दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। आवेदन के समय संस्थानों द्वारा आईटीआई चलो अभियान भी चलाया गया था। इसमें आवेदन तो बढ़ गए लेकिन उनको प्रवेश में तब्दील नहीं किया जा सका।
एक-एक कर पांच चरणों की प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन इसके बाद भी अधिकांश ट्रेड में सीटें अभी भी खाली ही हैं। तीन चरणों के बाद राज्य व्यवसायिक परिषद ने फिर से आवेदन व संशोधन का मौका भी दिया, लेकिन इसका असर भी दिखाई नहीं दिया। इसी कारण कुल 2148 सीटों के सापेक्ष 1653 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं।
विज्ञापन
-- --
महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में भी कम प्रवेश
जिलेभर में पांच आईटीआई संस्थान संचालित हैं। इनमें अमरोहा, नौगांवा सादात, हसनपुर, गजरौला व गंगेश्वरी शामिल हैं। पांच आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग टैक्नोलॉजी, स्विंग टैक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग आदि का संचालन होता है। इन सभी ट्रेड कक्षा आठ अथवा 10 पास करने के बाद प्रवेश लिया जा सका है लेकिन फैशन डिजाइनिंग को छोड़कर अधिकांश ट्रेड में सीटें खाली ही रह गई हैं।
-- --
ओरिंयटेशन कार्यक्रम से हुई शिक्षण सत्र की शुरुआत
खाली रह गई सीटों के बीच सोमवार को ओरिंयटेशन कार्यक्रम के साथ शिक्षण सत्र की शुरुआत भी हो गई। पहले दिन छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। साथ ही शिक्षकों ने छात्राओं को आईटीआई के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
-- -- -- -
कहां कितनी रिक्त रह गईं सीटें
आईटीआई संस्थान - कुल सीट - रिक्त सीट
अमरोहा - 456 - 126
गजरौला - 508 - 103
हसनपुर - 372 - 102
नौगांवा सादात - 396 - 76
गंगेश्वरी - 416 - 88
-- -- -- -- -- -
महिला संबंधी ट्रेड कहां कितनी खाली
गंगेश्वरी-
सीट - रिक्त
ड्रेस मेकिंग - 40 - 40
-- --
नौगांवा सादात -
ड्रेस मेकिंग - 40 - 20
कॉस्मेटोलॉजी - 40 - 19
-- -
हसनपुर-
ड्रेस मेकिंग - 40 - 40
-- -
गजरौला-
स्विंग टैक्नोलॉजी- 40 - 15
-- -
अमरोहा-
ड्रेस मेकिंग - 40 - 39
स्विंग टैक्नोलॉजी- 40 - 37
-- -- -- -- -- --
सभी संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल खाली सीटों पर प्रवेश के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। अगर दिशा निर्देश मिलेंगे तो खाली सीटों पर प्रवेश ले लिए जाएंगे। फिलहाल शिक्षण सत्र की शुरुआत कर दी गई है। - राहुल कृष्ण शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अमरोहा