फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Abid caught with fake currency has been booked for murderous assault and goonda act

नकली करेंसी के साथ पकड़े गए आबिद पर दर्ज है जानलेवा हमला और गुंडा एक्ट का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Abid caught with fake currency has been booked for murderous assault and goonda act
हरिद्वार (उत्तराखंड) में नकली करेंसी के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किए सैदपुर इम्मा के आबिद अली पर नौगांवा सादात थाने में पांच गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पहले ही हरिद्वार गया था। जबकि अरविंद वर्मा पिछले चार महीने से शांतिकुंज में आयुर्वेदिक दवाइयों की दुकान पर रहकर नौकरी कर रहा था। अरविंद के घर की हालत बेहद खस्ता है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया तंत्र उनकी कुंडली खंगालने में जुटा है। वहीं उत्तराखंड एसटीएफ की निगाहें अमरोहा की तरफ बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से नौगांवा सादात के सैदपुर इम्मा निवासी आबिद अली तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। करीब चार साल पहले गांव से जमीन बेचकर अमरोहा-धनौरा रोड स्थित मोहल्ला निजामपुर में रहने लगे थे। आबिद अली अमरोहा में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम भी करता था। भाई जाबिद के मुताबिक अभी दो दिन पहले हरिद्वार घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला काला कुआं निवासी अरविंद वर्मा की माली हालत बेहद कमजोर है। पत्नी रेखा के मुताबिक चार महीने पहले अरविंद हरिद्वार के शांतिकुंज स्थित जीएमडी बिल्डिंग में संचालित आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर नौकरी करने गए थे। उधर, हरिद्वारा में दोनों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय एलआईयू और इंटेलिजेंस टीम उनकी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस की जांच में यह सभी सामने आया कि अरविंद वर्मा के एक बेटा आबिद अली के घर में चलने वाली मोटरसाइकिल एजेंसी पर नौकरी करता है। इससे साफ है कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध हैं। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक आबिद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आबिद अली पर वर्ष 2010 से लेकर 20 तक पांच मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें दो मुकदमे जानलेवा हमला करने, एक मुकदमा घर में घुसकर मारपीट, यह गुंडा एक्ट, और संक्रमण फैलाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed