{"_id":"5d4c66058ebc3e6cc0505a86","slug":"aala-hazrat-express-dosn-stop-gajrola-station-gajraula-news-mbd3179825145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नहीं रुकेगी दिल्ली की दिशा से आने वाली आला हजरत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नहीं रुकेगी दिल्ली की दिशा से आने वाली आला हजरत ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक को मांग पत्र देते दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद के सदस्य एवं व्यापारी।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। लगभग छह माह पूर्व से यहां रुकना शुरू हुई आलाहजरत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार से दिल्ली की दिशा से आते समय नहीं रुका करेगी। जानकारी होने पर यात्री परेशान हो उठे। दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद ने ट्रेन ठहराव जारी रखने की मांग मंडल रेल प्रबंधक से की और उन्हें संबोधित मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
बृहस्पतिवार की शाम दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद एवं व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर डीआरएम को संबोधित पत्र स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया है कि लगभग छह माह पूर्व ही इस ट्रेन का ठहराव औद्योगिक नगरी में किया गया था। इस ट्रेन के रुकने से यहां विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले एवं अन्य लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। पत्र में कहा गया है कि सूचना मिली है कि 9 अगस्त से उक्त ट्रेन दिल्ली से आते हुए यहां नहीं रुकेगी। हालांकि जाते समय ठहराव पूर्ववत रहेगा। पत्र में डीआरएम से अनुरोध किया गया है कि ट्रेन का गजरौला में ठहराव दोनों दिशा से जारी रखा जाए। पत्र पर नवीन गर्ग, रामचंद्र अग्रवाल, पूरन सिंह, प्रेमशंकर अग्रवाल, अजय शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार, मनमोहन सैन, दिनेश, राधेश्याम, ओमपाल सिंह, नासिर हुसैन, पंकज सैनी, कामेंद्र त्यागी, कामेश, महिपाल, अजय सिंह, इमरत सिंह, शाहरूख खान आदि के हस्ताक्षर हैं।
शुक्रवार नौ अगस्त से दिल्ली की दिशा से आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का ठहराव गजरौला में निरस्त होने का कोई आदेश मुख्यालय से नहीं आया है।
देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक गजरौला