फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was sitting with his legs out in a tempo, died after being hit by a car

Amroha News: टेंपों में बाहर की तरफ पैर निकालकर बैठा था युवक, कार की साइड लगने से मौत

Tue, 02 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was sitting with his legs out in a tempo, died after being hit by a car
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में गजरौला मार्ग पर कार की साइड लगने से टेंपो में बाहर की ओर पैर निकालकर बैठे संभल निवासी कमल सैनी (35) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

संभल के नखासा थानाक्षेत्र के गांव केशोपुर भुंडी निवासी कमल सैनी मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम वह काम की तलाश में दिल्ली के लिए घर से गए थे। हसनपुर में गजरौला संभल अड्डे से कमल सैनी टेंपो में गजरौला के लिए सवार हुए थे। उन्हें गजरौला से दिल्ली जाना था। पुलिस के मुताबिक टेंपो में कमल आगे चालक के पास बैठे थे। टेंपो में ज्यादा सवारी बैठे होनो के कारण कमल के दोनों पैर टेंपो से बाहर निकल रहे थे। रात करीब आठ बजे हसनपुर-गजरौला मार्ग पर टेंपो मछरई गेट के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने गलत दिशा में आते हुए साइड मार दी।
विज्ञापन

साइड मारकर चालक तो कार समेत भाग गया। हादसे में कमल सैनी की टांग टूट गई थी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इलाज के दौरान देररात कमल की मौत हो गई। पत्नी बबीता और तीन बेटियों का रो-रोकर बुराहाल है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

कैलसा। टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार सुरेश (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार करदिया।

देहात थानाक्षेत्र के गांव हादरपुर जमनिया निवासी सुरेश 29 अगस्त को बाइक से ससुराल गांव शाहपुर गए थे। परिजनों के मुताबिक शाम को लौटते समय काेतवाली क्षेत्र के गांव पलोला में एक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और टेंपो को कब्जे में ले लिया था।

परिजन नाजुक हालत में घायल को मुरादाबाद के अस्पताल में ले गए थे, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुरेश पेशे से मजदूर थे और उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, दो बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed