फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was murdered in a garden in Amroha killers took his head with them

UP: बाग में युवक की हत्या... सिर अपने साथ ले गए हत्यारे, धड़ को घटनास्थल पर ही छोड़ा; मंजर देख कांप गए लोग

Thu, 15 May 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 May 2025 09:39 PM IST
सार

पुलिस को काफी तलाश करने के बाद भी मृतक का सिर नहीं मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव छह दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
A young man was murdered in a garden in Amroha killers took his head with them
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगांवा सादत में स्थित आम के बाग में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के इरादे से सिर को अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी तलाश करने के बाद भी मृतक का सिर नहीं मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर साक्ष्य से जुटाए। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस ने बिना सिर के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला हाता रोड स्थित आम की बाग का है। यहां पर कस्बे के रहने वाले मुदस्सिर का आम बाग है। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय लोग आम के बाग से गुजरे तो उन्होंने पेड़ों के बीच गड्ढे में बिना सिर की नग्न अवस्था में लाश पड़ी देखी। लोगों ने नजदीक से जाकर देखा तो मृतक का शव धड़ से अलग था और सिर गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जानकारी मिलते ही सीओ अवधभान भदोरिया भी मौका पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक के बारे में जानकारी हासिल की तो सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का सिर पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में पुलिस ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के सभी थानों में मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी चेक कराने के लिए कहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। देखने में लग रहा है कि शव करीब छह से आठ दिन पुराना है। हत्या करने के बाद सुनसान इलाके में शव को फेंका गया है। जिस आम के बाग में शव को फेंका गया, यह पूरा इलाका सुनसान है। यहां लोगों का आना-जाना बेहद कम है।

संबंधित वीडियो- 




यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े का मिलन चीख में बदला: खेत में थे दोनों... लवर को मारी गोलियां, प्राइवेट पार्ट को भी बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed