फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man committed theft in his own house, beat his parents when they protested

Amroha News: युवक ने खुद के घर में की चोरी, विरोध पर मां-पिता को पीटा

Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A young man committed theft in his own house, beat his parents when they protested
अमरोहा। अपराधिक प्रवृत्ति के बेटे ने अपने ही घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। विरोध पर मां-पिता के साथ मारपीट की। साथ ही घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेजने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित दंपती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला छेबड़ा का है यहां पर शराफत अली का परिवार रहता है। उनके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उनके तीन बेटे इमरान अहमद, रिहान और आमिर हैं। बड़ा बेटा इमरान अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह घर आकर पिता शराफत अली और मां चुन्नी खातून के साथ मारपीट करता है। दोनों को घर से निकलकर वृद्धाश्रम भेजने की धमकी देता है।
विज्ञापन

आरोप है कि इमरान मां-पिता को घर से निकाल कर कमरे को किराये पर देना चाहता है, जबकि दंपती ने इमरान को बेदखल भी कर रखा है। 6 जून 2025 की शाम सात बजे इमरान शराब पीकर घर में लाया और माता-पिता से मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घर में रखा सामान फेंक दिया। इस मामले में पीड़ित दंपती ने डीएम-एसपी को शिकायती की तो पुलिस ने फैसला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 22 जून की दोपहर इमरान घर में घुस आया और अलमारी में रखे 55 हजार रुपये व अपनी मां चुन्नी खातून के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित दंपती ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा शराफत अली ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed