फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A worker's hand got cut off when his hand got caught in a machine.

Amroha News: मशीन में हाथ आने से मजदूर का पंजा कटा

Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A worker's hand got cut off when his hand got caught in a machine.
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक प्लास्टिक कारखाने में काम करते समय मजदूर गंभीर हादसे का शिकार हो गया। मशीन में हाथ आने से उसका पंजा कट गया। मजदूर के पिता ने कारखाना संचालक पर सुरक्षा उपकरण न लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मोहल्ला पीरगढ़ निवासी धर्मवीर सैनी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका बेटा आशु सैनी पांच मई की सुबह करीब 11 बजे तकिया मोतीमहल स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में काम करने गया था। आरोप है कि कारखाने में मशीनों पर सुरक्षा उपकरण नहीं लगे थे। काम के दौरान अचानक आशु का बायां हाथ मशीन में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ऑपरेशन करना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों को आशु का पंजा काटना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि यदि मशीनों पर सुरक्षा उपकरण लगे होते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। परिजनों ने कारखाना संचालक से शिकायत की तो उसने अभद्रता करते हुए जो करना है कर लो कहकर धमकी दी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed