फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a women died in hospital

निजी अस्पताल में गर्भवती की उपचार के दौरान मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
a women died in hospital
हसनपुर के रहरा में महिला की मौत के निजी अस्पताल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के रहरा में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि क्षेत्र के गांव पथरा निवासी महेंद्र की पैंतीस वर्षीय पत्नी बसंती करीब आठ माह की गर्भवती थी। तेज बुखार की शिकायत पर उसे बुधवार को रहरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत में सुधार होने की बजाय और खराब होती गई। इसी के चलते गुरुवार तड़के करीब चार बजे उसकी मौत हो गई, साथ ही गर्भ में नवजात की भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक ने दस हजार रुपये पहले ही जमा करा लिए थे। रात में बार-बार हालत पूछने पर चिकित्सक हालत सामान्य बताता रहा, लेकिन फिर अचानक मौत हो गई। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने लापरवाही से उपचार किया है। परिजनों के तेवर तल्ख देखते हुए चिकित्सक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बताते हैं कि महेंद्र पर पांच बेटियां हैं। बेटे की चाहत में छठा बच्चा करने की तैयारी की जा रही थी। मां की मौत से बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रहरा के निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शाम छह बजे तक भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित चौधरी, पुलिस चौकी इंचार्ज रहरा
रहरा में निशा मेडिकल सेंटर डा. पंकज के नाम से पंजीकृत है। महिला की मौत का कारण क्या है। यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। पीएम रिपोर्ट देखने के बाद भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डा. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed