फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a women died in hospital

क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
a women died in hospital
सीएचसी में विलाप करते परिजन। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद भी स्टाफ ने उसकी हालत गंभीर बताकर कहीं और ले जाने की सलाह दी। परिजन यहां सीएचसी लेकर आए तो केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि महिला की मौत तो एक घंटा पहले ही हो चुकी थी। इस पर मृतका के परिजन शव लेकर लौट गए। हालांकि कुछ लोगों ने क्लीनिक पर जाकर हंगामा भी किया लेकिन संचालक के नहीं मिलने पर लौट आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे नगर के मोहल्ला धुनपुरी निवासी धर्मपाल एंबुलेंस में अपनी पत्नी वर्षा (32) को लेकर सीएचसी पहुंचा। यहां मौजूद केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस पर सीएचसी में कोहराम मच गया। धर्मपाल ने बताया कि बुधवार की दोपहर को उसकी पत्नी को बुखार आने पर उसने उसे बस्ती में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के निकट स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया था। रात 11 बजे तक उसकी तबीयत सही थी। रात में ही अचानक हालत बिगड़ गई। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह के समय स्टाफ ने बताया कि वर्षा की हालत गंभीर है। इसलिए इसे मुरादाबाद ले जाओ। वह मुरादाबाद जाने से पहले उसे यहां सीएचसी में ले आया। बाद में रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट गए। हालांकि कुछ लोग क्लीनिक में भी जा पहुंचे और संचालक के नहीं मिलने पर लौट आए। वहीं शव घर पहुंचते ही आस पड़ोस की महिलाएं भी वहां आ गईं। मृतका अपने पीछे चार बच्चे बेटी हरियाली, नैंसी, प्रीति और कृष्णा को बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन

महिला सीएचसी में मृत अवस्था में लाई गई थी। वहां लाने से लगभग एक घंटा पूर्व ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। क्लीनिक पंजीकृत है अथवा अपंजीकृत इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. योगेंद्र सिंह, केंद्र अधीक्षक सीएचसी
पुलिस को महिला की मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। थाने में तहरीर भी नहीं मिली है। यदि शिकायत आई तो जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed