{"_id":"694c31cff5c9eb65f003c2a5","slug":"a-warning-has-been-issued-that-salaries-will-be-withheld-for-negligence-in-creating-family-ids-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-154091-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही \nपर वेतन रोकने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी दी
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने फैमिली आईडी बनाने के लिए गांवों व नगर निकायों में दो दिन कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन कैंप को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। जिसके चलते पहले दिन अपेक्षा के अनुरूप फैमिली आईडी नहीं बनाई जा सकी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी ईओ व बीडीओ तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिसंबर माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
जिले में लगभग 84 फीसदी फैमिली आईडी बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। शेष आईडी बनाने के लिए डीएम ने 24 व 26 दिसंबर को कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए अधिकारियों को नोडल की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
24 दिसंबर को आयोजित कैंप में अपेक्षा के अनुरूप फैमिली आईडी नहीं बन सकीं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि शाम चार बजे तक अमरोहा ब्लॉक में 121, धनौरा में 24, गजरौला में 138, गंगेश्वरी में 32, हसनपुर में 21 व जोया में 123 फैमिली आईडी ही बनाई जा सकीं। इसको लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने 26 दिसंबर को लगने वाले कैंप में सभी बीडीओ को पूर्व से आवंटित लक्ष्य का 95 प्रतिशत व नगरीय क्षेत्र में 1000 तथा नगर पंचायत में 500 फैमिली आईडी के आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर दिसंबर माह के वेतन पर रोक लगाया जाएगा। संवाद