{"_id":"695abc3005a1e10b3a0780d9","slug":"a-wall-costing-ten-crore-rupees-will-prevent-accidents-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-154816-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर हादसे रोकेगी दस करोड़ की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर हादसे रोकेगी दस करोड़ की दीवार
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हाईवे के डिवाइडर के बीच में बनाई जा रही दीवार। स्रोत एनएचएआई
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसे रोकने के लिए डिवाइडर के बीच दीवार बनाई जाएगी। इसका काम शुरू कर दिया गया है। हापुड़ से मुरादाबाद तक 100 किमी लंबे हाईवे पर जगह-जगह बनने वाली इस दीवार पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बन जाने पर कोई भी वाहन डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में नहीं जा सकेगा। इससे हादसों पर रोक लगने का दावा किया जा रहा है।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिन भर वाहन फर्राटा भरते हैं। 24 घंटे में 40 से 50 हजार वाहन गुजर जाते हैं। थोड़ी देर के लिए कोई अवरोध उत्पन्न होने पर हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में कई वाहन सवार जल्दी निकलने के चक्कर में डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में जाने की कोशिश करते हैं।
बाइक सवार तो डिवाइडर को पार करते आम तौर पर दिख जाते हैं। कार सवार भी पीछे नहीं रहते। रोडवेज बसों के चालक भी डिवाइडर से बस को पार करने की कोशिश में जाम और हादसे का कारण बनते रहे हैं।
विज्ञापन
इन हादसों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर के बीच दो मीटर ऊंची दीवार बनवाने का निर्णय लिया। इसमें एक मीटर सीमेंट की दीवार होगी और एक मीटर ऊंची ग्रिल लगाई जाएगी। जिसका काम शुरू कर दिया गया।