{"_id":"6ac55cb163e8e9c8720f008d","slug":"a-troop-of-monkeys-attacked-a-70-year-old-woman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174867-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंदरों के झुंड ने 70 वर्षीय महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंदरों के झुंड ने 70 वर्षीय महिला पर किया हमला
विज्ञापन
कैलसा। देहात क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में सोमवार दोपहर बंदरों के झुंड ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
गांव निवासी लेखराज सिंह की पत्नी राजकली दोपहर के समय अपने घेर में पेड़ के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने उनकी कमर पर काट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक बंदर उन्हें घायल कर चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से है। बंदर अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। ग्राम प्रशासक कमलेश देवी ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बंदरों को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -