फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A sugar mill employee committed suicide by hanging himself in Amroha

UP: अब मैं जिंदा नहीं रहूंगा... कहकर फंदे से लटक गया युवक, किसी ने भी उसकी बात को गंभीरता से न लिया; मौत

Thu, 22 May 2025 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 May 2025 07:25 PM IST
सार

मृतक गौरव के परिजनों ने चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
A sugar mill employee committed suicide by hanging himself in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के असमोली चीनी मिल में पाइपलाइन फीडर के पद पर तैनात गांव निजामपुर गर्वी निवासी गौरव पीटर (35) ने बुधवार को परिजनों से कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे से लटकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही चीनी मिल में ड्यूटी कर घर आए थे। परिजनों ने चीनी मिल के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मृतक गौरव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के निजामपुर गर्वी गांव के रहने वाले अनिल के बेटे थे। गौरव के परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक गौरव बीते पांच साल से असमोली चीनी मिल में पाइपलाइन फीडर के पद पर तैनात थे। पांच मई को अचानक गौरव पीटर की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार की सुबह वह ड्यूटी करने गए थे। इसके बाद दोपहर को घर वापस लौटे और परिजनों से कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा। परिजनों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहने के बाद गौरव अपने कमरे में चले गए और फंदे से लटक गए। कुछ देर तक गौरव कमरे से बाहर नहीं आए। जिस पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो गौरव का शव फंदे पर लटका था। जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मृतक गौरव के परिजनों ने चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed