फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A strike will be held on the 15th in protest against the digital registry.

Amroha News: डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में 15 को हड़ताल करेंगे

Sat, 13 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A strike will be held on the 15th in protest against the digital registry.
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को तहसील बार रूम में हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव संजीव कुमार एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि जनपद की अन्य तहसीलों हसनपुर, धनौरा और नौगावां सादात में डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल पहले से जारी है। इसी क्रम में अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर 15 जून को हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे अधिवक्ताओं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और शासन से अधिवक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की। सदस्यों ने 15 जून को पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहने और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश चंद गोयल, आरिफ हसन, किरनपाल सिंह, मोहम्मद शाहरूख, अभिनव सक्सैना, कृष्ण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed